शराब पीकर हो हंगामा करते तीन व्यक्ति गिरफ्तार

केनगर

केनगर. शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान केनगर थाना पुलिस ने परोरा के विभिन्न चौक चौराहे पर शराब पीकर हो हंगामा करते हुए तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के ही परोरा गांव निवासी वृहस्पति ऋषि का 55 वर्षीय पुत्र उदय ऋषि एवं जनक ऋषि का 26 वर्षीय पुत्र छोटू ऋषि तथा जिले के भवानीपुर थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी खोखा दास का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों को मेडिकल जांच कराया गया तथा अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >