अमौर. थानाक्षेत्र की ज्ञानडोभ पंचायत के वार्ड 5 ज्ञानडोभ गांव में आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गये. इस अगलगी में बाइक समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अग्निपीड़ितों के अनुसार, आग लगने पर देखते ही देखते तीन परिवार के घर राख की ढेर में तब्दील हो गये. आग पर काबू पाने के लिए जहां ग्रामीणों ने प्रयास शुरू किया, वहीं कई परिवारों ने आग से बचाव के लिए अपने घरों को तोड़ कर गिरा लिया. अग्निपीड़ितों के घरों में रखे अनाज, बर्तन, वस्त्र, फर्नीचर, महिलाओं के गहना जेवर समेत करीब लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गयी. अग्निपीड़ितों में जियाउर्रहमान, रोबिना व साजरीन शामिल हैं. घटना की सूचना अंचल प्रशासन को देते हुए समिति सदस्य प्रतिनिधि मो जाकिर ने अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने व आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित करने की मांग की है.
आग लगने से तीन घर जले, बाइक सहित लाखों का सामान राख
थानाक्षेत्र की ज्ञानडोभ पंचायत के वार्ड 5 ज्ञानडोभ गांव में आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गये.
