पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर केहाट थाना की पुलिस द्वारा गश्ती के क्रम में कुल 13.25 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. इस मामले में एक बाइक, दो मोबाइल एवं नकद 5,670 रुपये जब्त करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में केहाट थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म लंका टोला वार्ड 15 का सुरज कुमार पासवान, पिता लक्ष्मण पासवान,शिवम कुमार, पिता गोपाल पासवान एवं जेल रोड वार्ड 14 का रहनेवाला राम बालक झा, पिता स्व. दयाशंकर झा है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.उक्त जानकारी थानाध्यक्ष उदय कुमार ने दी.
13 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्णिया
