देसी कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

रूपौली थानान्तर्गत बेलाप्रसादी में वादी मो साजिद से शनिवार की देर रात एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी के द्वारा झपट्टा मारकर एक मोबाईल फोन छीन लिया गया.

घटना में प्रयुक्त बाइक एवं लूटी गई बाइक बरामद, पूर्णिया. रूपौली थानान्तर्गत बेलाप्रसादी में वादी मो साजिद से शनिवार की देर रात एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी के द्वारा झपट्टा मारकर एक मोबाईल फोन छीन लिया गया.वादी के हल्ला करने पर भाग रहे तीनो अपराधी घबड़ा कर बाइक से गिर गया.बाइक को छोड तीनों पैदल ही खेत के रास्ते भाग गया. इस सूचना पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कल रविवार को कांड में शामिल तीनों अभियुक्तों को एक देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कल्प हमारा का रोहित कुमार एवं संदीप कुमार और भवानीपुर थाना क्षेत्र के दरगाह का मो रहमद शामिल है.गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर रूपौली थाना कांड संख्या 111/24 में बीते एक अगस्त को लूटी गयी एक अपाची मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >