जनता दरबार में तीन मामले निष्पादित

डगरूआ

डगरूआ. अंचल कार्यालय में शनिवार भूमि विवाद को लेकर आयोजित जनता दरबार में तीन मामले को निष्पादित किया गया.बीडीओ सह अंचल अधिकारी शम्स तबरेज आलम ने बताया कि शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल तीन मामले निष्पादित हुए.जिसमें विभिन्न प्रकार के भू विवाद मामले से सम्बन्धित आवेदन का दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की गई.वहीं सभी विवादों का निष्पादन डगरूआ थाना पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया.बताया गया कि शनिवार को भू विवाद की सुनवाई के लिए गत सप्ताह में दोनों पक्षों को नोटिस भेज कर आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया.जिसमें भूमि विवाद से जुड़े तीन मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति,कागजात के अवलोकन के बाद दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए किया गया.बताया गया कि तीनों मामले रैयती भूमि से सम्बन्धित थे.इस मौके पर अंचल कर्मी अखिलेश कुमार,के साथ ही कई फरियादी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >