दो महीने बाद ई मेल के जरिये एक बार फिर पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ईमेल पर आये इस धमकी भरे संदेश ने पुलिस और जिला प्रशासन के होश उड़ा दिये.

सूचना मिलने के बाद मची अफरातफरी, पुलिस ने कोर्ट परिसर को पूरी तरह से कराया खाली पूर्णिया. सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ईमेल पर आये इस धमकी भरे संदेश ने पुलिस और जिला प्रशासन के होश उड़ा दिये. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. दो महीने बाद एक बार फिर ई मेल के जरिये पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी की सूचना के बाद एसपी स्वीटी सहरावत, सदर एसडीपीओ वन ज्योति शंकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे. कचहरी परिसर को खाली करा दिया गया और उस ओर से गुजरने वाली सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया. निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम मेटल डिटेक्टर से कोर्ट के सभी भवनों के अलावा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. टीम ने कोर्ट के मुख्य भवन, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, पार्किंग एरिया और सभी प्रवेश द्वारों की घंटों तक बारीकी से तलाशी ली. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सघन जांच के बावजूद अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. कोर्ट गेट पर एक आधिकारिक नोटिस भी चस्पा किया गया है, इसमें अधिवक्ताओं और कर्मियों से सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गयी है. पुलिस की साइबर सेल टीम उस धमकी भरे ईमेल के लोकेशन की तकनीकी जांच में जुट गयी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है. इस घटना के बाद वकीलों और कोर्ट कर्मियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा. अधिवक्ता संघ ने कोर्ट परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की मांग उठाई है. धमकी के बाद थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी सदर एसडीपीओ वन ज्योति शंकर ने बताया कि सोमवार की सुबह 10.53 बजे जिला जज के पास ई मेल के जरिये सिविल कोर्ट को आई डी से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली कराया गया. इसके बाद डॉग स्क्वायर व बम निरोधक दस्ता को सर्च में लगाया गया. उन्होंने बताया कि धमकी भरा ई मेल एक माइक्रोसॉफ्ट आउटलेट का एक आई डी है. इसका पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हाल के महीने में बिहार के कई जिलों में ऐसे धमकी का ई मेल आ चुका है. पंजाब में भी ऐसे ई मेल आये हैं. इस मामले में एक बल्क ई मेल का ग्रुप बनाया गया है. दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि धमकी मिलने के बाद थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दो महीने पहले ई मेल से मिली के मामले में विपिन का रिपोर्ट अबतक नहीं आया है. बार-बार मिल रही धमकी देश के अंदर से मिल रही है या विदेश से यह अभी खुलासा नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >