पति गया गुजरात कमाने तो पीछे से नकद व जेवर समेत पूरी तिजोरी साफ कर पत्नी हुई फरार

अमौर

– गुजरात से लौटकर पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी, एक बच्चे को लेकर भागने का भी आरोप अमौर (पूर्णिया). पति गुजरात कमाने गया तो मौके का फायदा उठाकर पत्नी नकद व जेवर समेत तिजोरी साफ कर फरार हो गयी. गुजरात से लौटकर पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र के आमगाछी पंचायत के गरहरा गांव में यह घटना हुई. इस संबंध में पीड़ित पति मो. मोज्जमील 55 वर्ष, पिता स्व. मतलीब ने अमौर थाना में कांड संख्या 162/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के माध्यम से फरार महिला की तलाश कर रहे हैं. जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा. इधर, पीड़ित मोज्जमील ने बताया कि वह पिछले सात महीनों से गुजरात में प्रवासी मजदूर के रूप में कार्यरत थे. घर पर उनकी पत्नी बीबी रौशनी और दो बच्चे थे. बीते 30 मार्च को जब उन्होंने पत्नी को फोन किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला. अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने अपने साले मो. अफसर आलम को घर भेजा, जिसने बताया कि बीबी रौशनी अपने सात वर्षीय पुत्र रयान के साथ कहीं चली गयी है. सूचना मिलते ही मोज्जमील 1 अप्रैल को घर पहुंचे, तो पाया कि घर की तिजोरी खाली है. पीड़ित के अनुसार, उसकी पत्नी घर से चांदी के जेवर 50 भर, सोने के जेवर आधा भर और नगद 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गई. मोज्जमील ने गांव और सगे-संबंधियों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. अंततः उसने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >