सासाराम में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में राजवीर से विवि को काफी अपेक्षा

पूर्णिया

पूर्णिया. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय पटना की ओर से 22 फरवरी तक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा के शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक स्वयंसेवक राजवीर एमएल आर्य कॉलेज, कसबा का चयन इस शिविर में हुआ है. राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकिता विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करना है. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह, कुलसचिव डॉ.अखिलेश कुमार, एमएल आर्य कॉलेज , कसबा की प्रधानाचार्य डॉ. रीता सिन्हा, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विष्णु देव पासवान ने स्वयंसेवक के उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सावित्री सिंह ने एसपी जैन कॉलेज सासाराम पहुंचकर स्वयंसेवक की हौसला अफजाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >