प्रशासन की पहल पर पांच दिन बाद प्रियांशु व शबनम के घर जला चूल्हा

जानकीनगर

प्रतिनिधि,जानकीनगर. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की पहल पर मिली मदद के बाद अपने माता-पिता को खो चुके बारह वर्षीय प्रियांशु कुमार और दस वर्षीय शबनम कुमारी के घर पांच दिन बाद चूल्हा जला. दोनों भाई-बहन को यह उम्मीद जगी कि माता- पिता खोने के बाद कम से कम प्रशासन ने मेरी सुधि लेकर घर चूल्हा जलाने में मेरी मदद की.मदद से कम से कम अपनी मां का क्रियाकर्म तो कर सकेंगे. इधर, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने दोनों को आवासीय स्कूल में पढ़ाने की बात कही है. .गौरतलब है कि पूर्णिया – सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.107 मुख्यपक्की सड़क पर जानकीनगर में गोढिगाडी नहर पुल के स्क्रापियों की चपेट में आने से ननकी देवी, चंदन देवी और उसकी बेटी कोमल की मौत हो गयी थी.जबकि ननकी देवी के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है.जिसके कारण ननकी के बारह वर्षीय पुत्र प्रियांशु और दस वर्षीय पुत्री शबनम बेसहारा हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >