राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू महासम्मेलन

धमदाहा

धमदाहा. नेहरू चौक स्थित धर्मशाला प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह हितेश गांधी ने किया. इस अवसर पर विभाग समरसता प्रमुख श्याम तपड़िया ने कहा कि हम सभी को हिंदू समाज के भविष्य की चिंता है. समय रहते सजग और संगठित रहने की आवश्यकता है. अपनों के बीच मजबूती के साथ एकजुट रहना ही हमारी ताकत का परिचायक है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन विषयों पर विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं जिला सेवा प्रमुख अशोक यादव ने इतिहास में हिंदुओं की स्थिति का उल्लेख करते हुए विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने लोगों से जाति-पंथ से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की. साथ ही अन्य देशों में हिंदुओं पर हो रही घटनाओं से सीख लेने की बात कही. खंड कार्यवाह हितेश गांधी ने लव जिहाद को लेकर समाज के लोगों से सतर्क और जागरूक रहने कहा. इस अवसर पर संतमत समाज से जनार्दन पासवान, गोविंद बाबा, दुर्गा वाहिनी से कृष्णा कुमारी तथा गायत्री परिवार से केदार प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में समिति के सदस्य संजय पोद्दार, टिंकू अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, सुभाष मंडल, ओमप्रकाश अंबष्ट, अंभू पासवान, सिंटू सिंह, मुन्ना शर्मा, कैलाश मेहता मनीष राय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >