पूर्णिया कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र संघ ने जताया शोक

पूर्णिया कॉलेज

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार एवं सचिव अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर पूर्णिया कॉलेज छात्र संघ के पूर्व सचिव राजू मंडल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है . प्रो. आलोक ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजू मंडल एक होनहार छात्र एवं युवा नेता थे. उनकी दुर्घटना में मौत से छात्र एवं युवा मर्माहत हैं . राजू मंडल छात्र राजनीति एवं युवा राजनीति के लिए पूर्णिया में एक अपना अलग स्थान रखते थे. वे विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे. छात्र संगठन एवं युवा संगठन में उनकी भूमिका को पूर्णियावासी हमेशा याद रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >