झपटमार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार

पूर्णिया

पूर्णिया. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के पॉकेट से झपट मारकर दो मोबाइल छीन लिया और तेजी से फरार हो गया. घटना शुक्रवार को मधुबनी थाना क्षेत्र के बाय पास रोड में हुई. पीड़ित व्यक्ति सहायक खजांची थाना क्षेत्र के शारदा नगर निवासी अमित कुमार ने मामले को लेकर मधुबनी थाना में लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ बाय पास रोड होते हुए मधुबनी की ओर आ रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर दो सवार युवक ओवरटेक कर उसके नजदीक पहुंचा और झपटमार कर उसके पॉकेट से दो मोबाइल छीन लिया. इसके बाद दोनों तेजी से भाग गया. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >