बड़हरा बाजार में जलजमाव से स्थिति हुई नारकीय

प्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत एवं बड़हरा पंचायत के मुख्य बाजार में दो दिन की बारिश ने स्थिति नारकीय कर दी है.

बीकोठी. प्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत एवं बड़हरा पंचायत के मुख्य बाजार में दो दिन की बारिश ने स्थिति नारकीय कर दी है. बाजार में यत्र तत्र कीचड़ और जलजमाव से पैदल चलना भी दूभर हो गया है. पिछले वर्ष बना नाला जाम हो जाने के कारण समस्या ने विकट रूप ले लिया है. स्थानीय बिट्टू कुमार,अकरम अंसारी, सुधीर यादव,राजीव पौद्दार,करुणेश पौद्दार, वीरू दस,विक्कू भगत, दिलीप साह,मिट्ठू कुमार , स्थानीय दुकानदार पीयूष कुमार, बबलू कुमार, मानस कुमार,राजन कुमार ने बताया कि बाजार की सड़कों का कायाकल्प होना बेहद जरूरी है. प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >