PURNIA पूर्णिया के भवानीपुर में फर्जी पासपोर्ट बनाने का गोरखधंधा, एसडीओ-एसडीपीओ ने बोला धावा, सभी हुए फरार

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत अंतर्गत शेखपुरा में ऑनलाइन सेंटरों और सीएसपी केंद्रों की आड़ में फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात बनाने का गोरखधंधा चल रहा है.

भवानीपुर(पूर्णिया) से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत अंतर्गत शेखपुरा में ऑनलाइन सेंटरों और सीएसपी केंद्रों की आड़ में फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात बनाने का गोरखधंधा चल रहा है. धमदाहा अनुमंडल प्रशासन ने शिकायत मिलते ही त्वरित एक्शन लेते हुए भवानीपुर थानाक्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत अंतर्गत शेखपुरा में संचालित ऑनलाइन सेंटरों और सीएसपी केंद्रों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. एसडीएम अनुपम और एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कई संदिग्ध ठिकानों पर दस्तक देकर बैंक ट्रांजेक्शन, पहचान पत्र और अन्य कागजातों की गहन जांच की. जांच के दौरान कई संचालक इधर-उधर फरार हो गये, जिससे अवैध गतिविधियों की आशंका और गहरी हो गई. छापेमारी के क्रम में एक संदिग्ध पासपोर्ट बरामद किया गया, जिसे सत्यापन के लिए जब्त कर लिया गया है. वहीं भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी को पूरे मामले में सख्त निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. एसडीएम अनुपम ने सख्त लहजे में कहा कि फर्जी दस्तावेज बनाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >