बलदेव उमावि का क्रीड़ा मैदान होगा विकसित : एसडीओ

एसडीओ बोले

भवानीपुर. धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बुधवार को बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर के क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार साह सहित स्थानीय लोगों से बातचीत कर मैदान में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने पाया कि क्रीड़ा मैदान के समुचित रखरखाव एवं विकास की आवश्यकता है. उन्होंने मैदान के सौंदर्यीकरण, समतलीकरण तथा खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि खेल मैदान का विकास विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति का भी विकास होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि मैदान को बेहतर स्वरूप दिया जा सके. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी मैदान के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >