पैनल वकील की लापरवाही पूर्णिया विवि के कुलपति को पड़ी भारी

कुलपति ने कहा-पैनल वकील के कारण आयी ऐसी स्थिति

– पुराने केस में 18 मार्च को हाईकोर्ट में कुलपति को स्वयं होना होगा पेश – कुलपति ने कहा-पैनल वकील के कारण आयी ऐसी स्थिति – एक दिन पहले ही पैनल वकील ने इस्तीफा भेज बढ़ायी परेशानी पूर्णिया. पैनल वकील की लापरवाही से पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को काफी भारी पड़ गयी है. अपने कार्यकाल से छह साल पुराने केस में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को अब हाईकोर्ट में स्वयं पेश होना होगा. वह भी 18 मार्च को विवि के स्थापना दिवस के दिन. इस संबंध में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने बताया कि यह केस वर्ष 2019 का है. इस मामले में पैनल वकील सह रिटेनर ने कुलपति को कभी सीधे तौर पर वस्तुस्थिति से अवगत नहीं कराया. इसके कारण 18 मार्च को अदालत ने वीसी को उपस्थित होने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि उक्त पैनल वकील के जिम्मे पूर्णिया विवि के पुराने 143 केस हैं. मगर एक भी केस में पूर्णिया विवि को सफलता उन्होंने नहीं दिलायी. इसके कारण सारे केस में पूर्णिया विवि को ही परेशानी उठानी पड़ रही है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में उन्होंने पैनल में परिवर्तन कर दिया था ताकि पुराने केस में विवि को सहूलियत मिले. इस पैनल में भी उक्त वकील को रखा गया था. मगर इसके बाद भी उक्त वकील का रवैया असहयोगात्मक रहा. उक्त वकील ने अब पैनल से अपना इस्तीफा भेजकर मुसीबत को और बढ़ा दिया है. गौरतलब है कि उक्त पैनल वकील ने बीते 13 मार्च को पूर्णिया विवि के कुलसचिव को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है. इसमें फरवरी 2025 से लेकर अबतक के कालखंड का खासतौर से जिक्र किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >