भगवान महावीर की जयंती पर महापौर ने किया ‘महावीर पथ’ का नामकरण

विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन

जन्म कल्याणक दिवस पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णिया. जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625 वीं जन्म कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान जंक्शन रोड से तेरापंथ भवन, खुश्कीबाग जाने वाली सड़क का नामकरण ‘भगवान महावीर पथ’ किया गया. जैन समाज सहित गण्यमान्य एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने नामपट्ट (बोर्ड) का अनावरण किया. इसके पश्चात महापौर विभा कुमारी तेरापंथ भवन, खुश्कीबाग से निकाली गई प्रभातफेरी में भी शामिल हुई. कार्यक्रम में शामिल महापौर विभा कुमारी को आयोजन समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जैन समाज की आस्था, श्रद्धा और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. महापौर विभा कुमारी ने महावीर जयंती के मौके पर उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भगवान महावीर अहिंसा और सत्य के प्रतीक थे. उन्होंने राजसी जीवन त्यागकर कठोर तपस्या और साधना के मार्ग को अपनाया और मानवता को सच्चे जीवन का मार्ग दिखाया. भगवान महावीर ने हमें तीन प्रमुख सिद्धांत दिए. इसमें अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह शामिल है. उन्होंने सिखाया कि सभी जीवों में आत्मा होती है, इसलिए किसी को भी कष्ट पंहुचाना पाप है. उनका यह संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है, जब दुनिया में हिंसा, द्वेष और असहिष्णुता बढ़ रही है. तेरापंथ भवन खुश्कीबाग में मुख्य रूप से सभा के अध्यक्ष विजय सेठिया, संरक्षक अमरचंद वैध, महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता राका, मंत्री अभय डुगर, पूर्व अध्यक्ष गुलाबचंद डूंगर, पूर्व पार्षद अमित कुमार डब्लू, सुशील जी सहित सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे. वहीं तेरापंथ भवन, सोनौली चौक गुलाबबाग में आयोजित भव्य समारोह में भी महापौर विभा कुमारी ने शिरकत किया. तेरापंथ भवन सोनौली चौक गुलाबबाग में उप महापौर पल्लवी गुप्ता, महासभा प्रतिनिधि आसकरण जैन, नेमचंद बैद, सभा प्रतिनिधि सुशील, मनोज पुगलिया, संचेती, सुनील भंसाली, विक्रम सोनावत, प्रदीप छाबड़ा, महिला मंडल गुलाबबाग से बबीता मालू, संतोष देवी श्रीमाल, सीमा डूंगरवाल, शांता संचेती, तेरापंथ युवक परिषद से अरुण संचेती, रवि बोथरा, मुकेश जैन, मोहित संचेती, रूपेश डूंगरवाल, धीरज पुगलिया, अरविंद साह सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >