नीतीश मिश्रा से मिल महापौर ने विकास योजनाओं की रखी मांगें

पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने पटना में बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर पूर्णिया शहर की विभिन्न जनसमस्याओं व विकास योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने पटना में बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर पूर्णिया शहर की विभिन्न जनसमस्याओं व विकास योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. इस दौरान महापौर ने मंत्री को बुके व अंगवस्त्र भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की.महापौर विभा कुमारी ने मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए पूर्णिया शहर में जलजमाव, अधूरी ड्रेनेज योजनाओं तथा छोटी विकास योजनाओं के ठप पड़ने से आम लोगों को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती आबादी व तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है.महापौर ने पत्र में विशेष रूप से 15 लाख रुपये से कम लागत वाली योजनाओं को विभागीय स्तर से पुनः संचालित कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि विभागीय व्यवस्था बंद होने के कारण मोहल्लों की छोटी नालियों की मरम्मत, गलियों में पैचवर्क तथा सार्वजनिक स्थलों पर छोटी नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं. लंबी निविदा प्रक्रिया के कारण छोटे लेकिन अत्यंत आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.महापौर विभा कुमारी ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग व सकारात्मक पहल से पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >