फर्जी थाना चलाने व बहाली करने के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

ग्रामीण रक्षा दल व दलपति में चौकीदार व सिपाही बनाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने व फर्जी थाना का संचालन करने के मामले में मुख्य आरोपित राहुल कुमार साह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

कसबा. ग्रामीण रक्षा दल व दलपति में चौकीदार व सिपाही बनाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने व फर्जी थाना का संचालन करने के मामले में मुख्य आरोपित राहुल कुमार साह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस बात की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू डॉ विमलेंदु कुमार गुलशन ने दी. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित राहुल कुमार साह को कसबा पुलिस सोमवार को अपने रिमांड पर लेगी. रिमांड के बाद ही इस मामले से पर्दा हट पायेगा कि इस ठगी कांड में राहुल कुमार साह के साथ और अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस कांड को लेकर ठगी के शिकार युवकों द्वारा 6 जून को कसबा थाना में राहुल कुमार साह को मुख्य आरोपित बनाते हुए कांड संख्या 153/25 दर्ज कराया गया. कांड दर्ज करने के बाद कसबा पुलिस ने मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी राज्य बंगाल सहित नेपाल में भी छापेमारी की. अंततः शुक्रवार को राहुल कुमार साह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >