आज शाम 7 बजे सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, आप न हों ‘पैनिक’

आप न हों ‘पैनिक’

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का किया जाएगा सजीव अभ्यास

पूर्णिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूर्णिया जिले में 14 मई गुरूवार को नागरिक सुरक्षा के तहत ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ विषय पर एक वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय की जांच करना है.मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का सजीव अभ्यास किया जाएगा. सायरन बजते ही संबंधित क्षेत्रों की बिजली बंद कर ब्लैकआउट किया जाएगा. इसके लिए विद्युत विभाग के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है. अभ्यास में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, रेड क्रॉस सोसाइटी तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों के रिस्पांस टाइम और आपसी तालमेल का भी आकलन किया जाएगा………….

मॉकड्रिल (14 मई 2026)

समय: शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक (15 मिनट)

इन दो स्थानों पर होगा पूर्वाभ्यास

14 मई को जिला मुख्यालय के दो मुख्य स्थानों आरएनसाव चौक एवं रंगभूमि चौक पर युद्ध के समय में किये जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा

क्या होगा:

सात बजे सायरन बजते ही पूरे शहरी क्षेत्र की बिजली गुल रहेगी।सड़क से लेकर घर तक ब्लैक आउट रहेगा.केवल आवश्यक सेवाएं मेडिकल अस्पताल को छोड़कर इस दौरान सभी तरह की बिजली एवं प्रकाश बंद रहेगी.

आम नागरिकों को क्या करना है?

लाइट्स बंद करें: शाम 7 बजे सायरन की आवाज सुनते ही अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान की सभी लाइटें बंद कर

भीतर रहें :

खिड़की-दरवाजे बंद रखें और घर के अंदर ही रहें.

प्रशासन की अपील : घबरायें नहीं

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि 14 मई को सायरन बजने, अचानक बिजली कटने या आपातकालीन वाहनों की आवाजाही देखकर घबराएं नहीं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित एक अभ्यास है, न कि कोई वास्तविक आपात स्थिति.प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >