यूपीएससी में सफलता का मूलमंत्र है सिलेबस की गहरी समझ : डॉ विजय

गोरेलाल मेहता कॉलेज, बनमनखी के मालतीमंडप सभागार में सिविल सेवा करियर में राजनीति विज्ञान एक विषय के रूप में विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया.

गोरेलाल मेहता कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने सिविल सेवा पर दिया विशेष व्याख्यान बनमनखी. गोरेलाल मेहता कॉलेज, बनमनखी के मालतीमंडप सभागार में सिविल सेवा करियर में राजनीति विज्ञान एक विषय के रूप में विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व प्रभावी रणनीति साझा की गईं. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज के समाजिक विज्ञान व राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी के लिए सिलेबस की गहरी समझ अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने एनसीईआरटी की पुस्तकों से अध्ययन प्रारंभ करने की सलाह देते हुए कहा कि अधिक पढ़ने की बजाय किसी विषय को बार-बार लिखकर अभ्यास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को कम से कम 20 बार लिखने का अभ्यास करें, तभी विषय पर मजबूत पकड़ बनती है. डॉ. वर्मा ने सिविल सेवा की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के संचालन में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सिविल सेवा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. बताया कि उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई विद्यार्थी विभिन्न स्थानों में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर कार्यरत हैं. इस दौरान विद्यार्थियों ने यूपीएससी की तैयारी से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल व सहज ढंग से उत्तर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद भारतीय ने कहा कि सिविल सेवा का समाज में विशेष महत्व है. सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के विद्यार्थी यूपीएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गर्व का विषय है. इस अवसर पर एजेएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक प्रेम किशोर कुमार व पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ. वंदना भारती ने भी विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व संयोजक डॉ. प्रणव प्रशांत ने किया. मौके पर डॉ. गिरिधारी हजारा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमीज अहमद, प्रधान सहायक बाबुल कुमार शर्मा, कौशल किशोर प्रसाद, डॉ. रणविजय कुमार, डॉ. चंदनी कुमारी, डॉ. शारदा वंदना, आनंद सागर, डॉ. नंदन कुमार भारती, डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. अर्पिता राय, डॉ. काजल कुमारी, डॉ. अंकिता आनंद, डॉ. प्रिया कुमारी सहित अनेक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >