पूर्णिया विवि में गहरा रहा स्नातक पंचम सेमेस्टर की इंटर्नशिप फी का मसला

पूर्णिया विवि

पूर्णिया. पूर्णिया विवि अंतर्गत स्नातक पंचम सेमेस्टर की इंटर्नशिप फी का मसला धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. इसे लेकर सबसे ज्यादा मांग इंटर्नशिप फी की एकरूपता को लेकर उठ रही है. साथ ही इस बात पर छात्र-छात्राओं का जोर है कि जो भी इंटर्नशिप करायी जाये वह उनके विषय के इर्दगिर्द बहुआयामी और दूरगामी हो. महाविद्यालय में इंटर्नशिप फी एकरूपता लाने की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों का एक शिष्टमंडल उपकुलसचिव(शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार से मिला. बाद में शिष्टमंडल में शामिल छात्र रितेश यादव ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालय में इंटर्नशिप के नाम पर अभी से ही पंजीयन के दौरान कुछ से कुछ शुल्क लिया जा रहा है. बताया कि यह क्षेत्र सीमांत होने के कारण कृषि प्रधान एवं आर्थिक तौर पर कमजोर है, ऐसे में यहां के छात्र-छात्राएं इस तरह के शुल्क को बोझ के तौर पर देख रहे हैं. ऐसे में विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालय में जिस भी कंपनी या संस्थान से इंटर्नशिप करायी जाए, वह कम से कम शुल्क में हो.सभी इंटर्नशिप शुल्क सभी महाविद्यालय में एक रखे जाने की जरूरत है जिससे कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में पारदर्शिता बनी रहे . छात्र-छात्राओं को विश्वास हो कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रहित में तत्पर है, वही छात्र नेता विकास कुमार ने बताया कि एकरूपता होने से पारदर्शिता बनी रहेगी और कोई भी महाविद्यालय अपना मनमानी नहीं कर पाएगा. जो शुल्क विश्वविद्यालय से निर्धारित होगा वही शुल्क महाविद्यालय या कंपनी या संस्थान लेगा. यह छात्र-छात्राओं के लिए सुगम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >