गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति व शैक्षणिक मुद्दों पर छात्रों के साथ वार्ता कल

पूर्णिया विवि में गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति और शैक्षणिक मुद्दों पर छात्रों के साथ कल विवि प्रशासन की वार्ता होगी. सीनेट की छठी बैठक के दौरान यह वार्ता किये जाने पर दोनों पक्ष के बीच यह सहमति बनी थी.

सीनेट बैठक के दौरान विवि प्रशासन ने की थी 4 फरवरी को बैठक बुलाने की घोषणा पूर्णिया. पूर्णिया विवि में गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति और शैक्षणिक मुद्दों पर छात्रों के साथ कल विवि प्रशासन की वार्ता होगी. सीनेट की छठी बैठक के दौरान यह वार्ता किये जाने पर दोनों पक्ष के बीच यह सहमति बनी थी. तय हुआ था कि 4 फरवरी को बैठक कर सभी मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की जायेगी. इस बैठक में कुछ सीनेटरों ने भी उपस्थित रहने की इच्छा व्यक्त की है. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि ने 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली की प्रक्रिया की. इसके लिए अंगीभूत महाविद्यालयों में फीजिक्स 11, कैमिस्ट्री 16, मैथमैटिक्स 15, बॉटनी 08, जूलॉजी 08, कॉमर्स 06, पॉलिटिकल साइंस 14, हिस्ट्री 09, जियोग्राफी 09, साइकोलॉजी 20, सोशियोलॉजी 13, होम साइंस 03, एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री 02, हिन्दी 12, इंग्लिश 17, म्यूजिक 01, उर्दू 04 समेत कुल 168 रिक्त पदों को शामिल किया गया. पूर्णिया विवि की ओर से इस चयन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त से अनुमोदन भी लिया गया. अनुमोदित विषयों के साथ अनुमोदन की प्रत्याशा में शेष विषयों में भी गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गयी. अब बैठक में विवि प्रशासन छात्रों को बिंदुवार संतुष्ट करने का प्रयास करेगा. इसके साथ ही दो अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई , प्रमाणपत्रों में होलोग्राम, पुराने सत्रों के सभी मूल दस्तावेज छात्रों को उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >