महिला विकासोन्मुखी व महिला स्वाभिमान को बढ़ाने वाला है आम बजट : लेशी सिंह

बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को पेश बिहार बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह आम बजट ऐतिहासिक, महिला विकासोन्मुखी और महिला स्वाभिमान को बढ़ाने वाला बजट है.

सोमवार को बिहार विधानसभा में पेश बजट को सत्तापक्ष ने सराहा, तो विपक्ष ने कहा चुनावी बजट

प्रतिनिधि, पूर्णिया. बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को पेश बिहार बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह आम बजट ऐतिहासिक, महिला विकासोन्मुखी और महिला स्वाभिमान को बढ़ाने वाला बजट है. बजट में चिकित्सा, शिक्षा, कृषि पर विशेष प्रावधान करते हुए समाज के अंतिम पायदान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समेत महिलाओं के हित का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा है कि राज्य की प्रत्येक पंचायत में गरीब कन्याओं के विवाह हेतु कन्या विवाह मंडप की स्थापना की घोषणा गरीबों के लिए ऐतिहासिक कदम है. इसमें गरीब भी अपनी बेटी की शादी सुसज्जित तरीके से कर सकेंगी. साथ ही गौरवान्वित महसूस करेंगे. श्रीमती सिंह ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था, महिलाओं को महिला वाहन प्रशिक्षक की व्यवस्था वाली प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना सराहनीय कदम है. साथ ही, महिला के लिए सभी जिला मे पिंक बस की व्यवस्था जिसमें ड्राइवर, कंडक्टर महिला ही होगा. ये महिला सशक्तीकरण की दिशा में गौरवान्वित करने वाला कदम है. श्रीमती सिंह ने कहा है कि महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की व्यवस्था, पटना में महिला हाट की स्थापना महिला हित में कई क्रांतिकारी कदम को बजट में शामिल किया गया है. कुल मिलाकर नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के स्वाभिमान को बढ़ानेवाला आम बजट है. इस ऐतिहासिक बजट के लिए उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट की है.

फोटो- 3 पूर्णिया 42- लेशी सिंह …………………………

सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से होगा विकास : विजय खेमका

बिहार विधान सभा में पेश 2025-26 बजट पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि यह बजट विकसित बिहार के संकल्प के पूर्ति का बजट है. बिहार हितकारी इस बजट से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास होगा. उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश तीन लाख सत्रह हजार करोड़ का यह ऐतिहासिक बजट बिहार के युवा, किसान, श्रमिक, गरीब, महिला हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की एनडीए सरकार सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूर्ण कर रही है. चलते सदन में विधायक ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड में भगीरथ सिंह के घर से धोबी टोला ठाकुर भाया शिवमंदिर तक पथ तथा नगर निगम वार्ड संख्या 13, 22 एवं 25 के अंतर्गत मुख्य सड़क के आर एन साह चौक से डीलक्स होटल भट्टा बाजार कालीबाड़ी भट्टा झंडा चौक लखन चौक भट्टा चौक तक की सड़क के पक्कीकरण हेतु निवेदन एवं याचिका दिया. सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक ने पंचायती राज में सरपंच एवं न्याय मित्र की सुदृढ़ व्यवस्था करने की मांग रखी.

फोटो- 3 पूर्णिया 43- खेमका

………………………….

खासकार महिलाओं का होगा उत्थान : सरिता राय

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता राय ने कहा कि यह बजट बिहार के लिए ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होगा. बिहार विधानसभा के पटल से 3 लाख 17 हजार का यह बजट बिहार में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, रोजगार और खासकर महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर साबित होगी. वार्षिक बजट में विभिन्न बिंदुओं पर मंथन कर हर सेक्टर के लिए कुछ ना कुछ दिया गया है. बिहार बजट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच के तहत सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास को केंद्रित कर बनाया गया है. इसका फलाफल बिहार के तमाम जनता को मिलने जा रहा है. भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को साधुवाद दिया है.

फोटो. 3 पूर्णिया 44-सरिता राय

…………..

यह बजट महज चुनावी बजट : राजेश यादव

सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि बिहार सरकार का यह बजट चुनावी बजट और हवा-हवाई बजट है. जनसरोकार से जुड़े मुद्दे महंगाई, रोजगार और पलायन जैसी समस्याओं के समाधान की चिंता राज्य सरकार में दूर-दूर तक दिखाई नही देता है. सच तो यह है कि बिहार की तरक्की के लिए इस बीमार सरकार के पास कोई विजन नही है. केंद्रीय बजट में भी बिहार की अनदेखी हुई और अब घर में भी अंधेरा है, एनडीए सरकार का आखिरी बजट है और पूरी तरह निराशाजनक बजट है. उन्होंने कहा कि इस बजट में पूर्णिया के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है. सरकार ने न केवल पूर्णिया की अनदेखी की, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं का श्रेय लेने का निंदनीय प्रयास भी किया है. राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बिहार सरकार का रवैया हमेशा उदासीन रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक 2024 के लोकसभा चुनाव नहीं हुए थे, तब तक बिहार सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट की सुधि तक नहीं ली, लेकिन जब जनता ने एक सांसद को चुनकर भेजा और उन्होंने दिन-रात मेहनत करके इसे मंजूरी दिलाई, तब अब सरकार इस पर श्रेय लेने की राजनीति कर रही है. यह पूर्णिया की जनता का घोर अपमान है.फोटो. 3 पूर्णिया 45- राजेश यादव.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >