राजू मंडल की कमी पूरे समाज को खलेगी : राजेंद्र गुप्ता

शोकाकुल परिवार से मिल जतायी संवेदना

शोकाकुल परिवार से मिल जतायी संवेदना

पूर्णिया. बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता, उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जिले के युवा जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की.प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दिवंगत राजू कुमार मंडल के परिजनों, विशेष रूप से उनके माता-पिता, पत्नी एवं अन्य परिवारजनों से मिलकर गहरा संवेदना व्यक्त की.उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की. डॉ. गुप्ता ने कहा कि राजू कुमार मंडल का इस प्रकार अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है. वे एक मिलनसार, ऊर्जावान एवं सामाजिक प्रवृत्ति के प्रतिभाशाली नेता थे, जिन्होंने कम समय में ही अपनी सेवा-भावना, सरल स्वभाव एवं संगठन के प्रति समर्पण से हजारों युवाओं एवं आमजनों का दिल जीत लिया था. उनकी कमी को कोई आसानी से पूरा नहीं कर सकता. इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार उर्फ भोला साह, काली शंकर प्रसाद, किशोर जयसवाल, विजय राय, राजेश गोस्वामी, राजेश यादव, शुभम झा, अमन कुमार सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी ने भी दिवंगत युवा नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >