खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे शव मिलने से सनसनी

कटिहार मोड़ टीओपी क्षेत्र खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे सड़क किनारे एक व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

पूर्णिया. कटिहार मोड़ टीओपी क्षेत्र खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे सड़क किनारे एक व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस को दी. सूचना के बाद टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. शव के शरीर पर चोट का निशान देखा गया और कमीज का एक हिस्सा फटा हुआ था. कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे होटल के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. लाश को 72 घंटे के लिए जीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >