उपमहापौर ने राजू के परिवार को बंधाया ढांढस

पूर्णिया

पूर्णिया. उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने जदयू युवा नेता राजू मंडल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उपमहापौर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय राजु मंडल एक कर्मठ, जुझारू एवं समाज के प्रति समर्पित युवा थे. उन्होंने कम समय में ही अपने कार्यों, विचारों और व्यवहार से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विशेष पहचान बनाई थी. उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे शहर व युवाओं एवं एनडीए के लिए भी अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को बुलंद किया. उनकी ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे. उपमहापौर श्रीमती गुप्ता ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने की बात कही और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा नगर निगम परिवार भी इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >