लगातार बारिश से बड़हरा बाजार की स्थिति नारकीय

मुख्य बाजार बड़हरा कोठी में लगातार बारिश से स्थिति नारकीय हो गयी है. बाजार में यत्र तत्र कीचड़,कचरा और जलजमाव से पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

बीकोठी. मुख्य बाजार बड़हरा कोठी में लगातार बारिश से स्थिति नारकीय हो गयी है. बाजार में यत्र तत्र कीचड़,कचरा और जलजमाव से पैदल चलना भी दूभर हो गया है. बाजार में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए पिछले वर्ष बना नाला जाम हो गया है. बाजार आनेवाली मुख्य सड़क रामोतार भगत से महजीद चौक तक जल जमाव, मस्जिद चौक से बड़हरी छठ पोखर तक जाने वाली सड़क में दो से ढाई फीट पानी,धमदाहा बिहारीगंज मुख्य रोड पर भी जल जमाव, कबूतरा स्थान से बड़हरा बजार मेन रोड दुर्गा स्थान बड़ीगदी रेलवे स्टेशन जाने,बनमनखी जाने वाली रोड एवं गुदगुदी हाट में पानी लगा हुआ. समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता अमित भगत, मनीष भगत, विवेक जायसवाल, बासुदेवपुर पंचायत के उप मुखिया मनीष कुमार, पंचायत प्रतिनिधि पति बिजेन्द्र गुप्ता ने प्रशासन से तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है. बड़हरा पंचायत के वार्ड नौ के सदस्य संतोष कुमार ने बताया इस सड़क के लिए बड़े जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं. वहीं स्थानीय दुकानदार पीयूष कुमार, बबलू कुमार, मानस कुमार, राजन कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजार की सड़कों की दुर्गति के कारण हम लोगों का व्यवसाय प्रभावित हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >