धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के इटहरी मध्य विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रधानाध्यापक पम्मी कुमारी ने शैक्षणिक परिभ्रमण कराया . वहीं विद्यालय प्रधान पम्मी कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना केअंतर्गत सभी छात्र छात्राओं को बांका जिला के मंदार पर्वत ले जाया गया . इस योजना का उद्देश्य है विद्यार्थियों को पुस्तक आधारित ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. परिभृमण के दौरान सभी विद्यार्थियों को मंदार पर्वत के ऐतिहासिक पुराणिक व धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई. शिक्षको ने स्थल पर इतिहास भूगोल और पर्यावरण से जुड़े विषयो को समझाया जिसमे बच्चों की जिज्ञासा और समझ दोनो में वृद्धि हुई . इस तरह के शैक्षणिक परिभ्रमण से विद्यार्थियों को वास्तविकता दुनिया से जुड़ने का अवसर मिलता है.
मध्य विद्यालय इटहरी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक परिभ्रमण

मध्य विद्यालय इटहरी के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक परिभ्रमण
Copied link
धमदाहा