सधुवेली महलदार टोला में अष्टयाम से वातावरण भक्तिमय

बनेली पंचायत

श्रीनगर. बनेली पंचायत के वार्ड संख्या सात के सधुवेली स्थित महलदार टोला में चौबीस घंटे का अष्टयाम सह कीर्तन गुरुवार को संपन्न हो गया. आयोजक में राजेंद्र महलदार ने बताया कि इस हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन में कुल चार मंडलियों ने भाग लिया था. सधुवेली, शर्मा टोला, जियंगंज एवं बसबेली गांव की कीर्तन मंडली ने भाग लेकर वातावरण भक्तिमय बना दिया. अष्टयाम सह कीर्तन में बनेली, सिंघिया चासठ टोला, विश्वास टोला, चोहान टोला, सधुवेली, बनेली बाजार, देबघरा, ऋषि देव टोला,ठाकुर टोला, साहु टोला, नवादा मुसहरी , ब्राह्मण टोला, बथनाहा गांव आदि के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >