सेवा शिविर में जागरण से वातावरण भक्तिमय

रानीपतरा थाना चौक शिव मंदिर के प्रांगण में

प्रतिनिधि पूणिया पूर्व. प्रखंड अंतर्गत रानीपतरा थाना चौक शिव मंदिर के प्रांगण में कांवरियों के लिए रानीपतरा सहयोग सेवा समिति शिविर में भव्य भक्ति जागरण किया गया . कार्यक्रम का विधायक विजय खेमका,जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा,पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता,सामाजिक कार्यकर्ता सिंटू वर्मा,लालदेव मेहता,शंकर मेहता,बिकेश कुमार बिक्की,राणा कुमार,अंगद कुमार मंडल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मंच संचालन ध्रुव कुमार झा कर रहे थे. कार्यक्रम की शुरुआत गायक विकास कुमार के गणेश वंदना से हुई. गायिका अनीशा प्रीति और राहुल छैला बिहारी,प्रीतम सिंह चक्रधारी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिससे पूरा रानीपतरा भक्तिमय माहौल में ढल गया और लोग सेवा भाव से कांवरियों की सेवा के लिए लग गए. रानीपतरा सहयोग सेवा समिति में मुख्य रूप से राणा कुमार दास,बिकेश कुमार बिक्की, अजय कुमार चौधरी,प्रियांशु कुमार चौधरी,उज्जवल कुमार,विजय कुमार मेहता,राजेश कुमार पोद्दार का भरपूर सहयोग कार्यकम को सफल बनाने में रहा. फोटो. 20 पूर्णिया 14- कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक एवं अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >