निलंबन के बाद डाॅ भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर की प्रशासन ने ली सुध

डीएम के निर्देश पर पदाधिकारियों की टीम ने लिया जायजा

– डीएम के निर्देश पर पदाधिकारियों की टीम ने लिया जायजा – एसडीओ ने नगर पंचायत और प्रधानाध्यापक को दिये निर्देश – कार्यपालक अभियंता ने कहा- चहारदीवारी एवं भवन की मरम्मत शीघ्र जानकीनगर. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत तीन कर्मियों के निलंबित होने के बाद डा.भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर में व्याप्त कुव्यवस्था को दूर करने को लेकर प्रशासन सजग हो गया है. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग सूर्य प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर आलोक शंकर ने डा.भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर का जायजा लिया.अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर एवं प्रधानाध्यापक भवेशचंन्द्र प्रभाकर को साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया.रसोईघर का भी जायजा लिया तथा प्रधानाध्यापक को कई दिशा-निर्देश भी दिए. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग सूर्य प्रकाश ने बताया कि चहारदीवारी एवं भवन की मरम्मत करायी जाएगी. मंत्री के निरीक्षण के बाद अफसर हुए थे निलंबित बीते 27 जनवरी को निरीक्षण में अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेचन्द्र कुमार रौशन ने इस आवासीय विद्यालय में व्यापक खामियां पायी थीं. मंत्री के निर्देश पर विभाग ने छात्रावास प्रबंधक सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनमनखी राकेश रौशन,डा.भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं छात्रावास अधीक्षक मेलू इस्लाम को निलंबित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >