एक साल पहले अमौर से अपहृत किशोरी राजस्थान से बरामद

अमौर थानाक्षेत्र की नितेन्द्र पंचायत के एक गांव से करीब एक साल पूर्व अपहृत एक 17 वर्षीय किशोरी को अमौर पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया.

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र की नितेन्द्र पंचायत के एक गांव से करीब एक साल पूर्व अपहृत एक 17 वर्षीय किशोरी को अमौर पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया. थानाअध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अपहृत किशोरी की मां ने 17.12. 2023 को अमौर थाना कांड सं 407/23 की भादवि धारा 363, 365 तहत अज्ञात अभियुक्त खिलाफ अपहरण कांड का मामला दर्ज कराया था .अपहृता 09.11. 2023 की सुबह 10 बजे से घर से गायब थी. घर से 9000 नगद, तीन भर चांदी के मंगलसूत्र व एक कपड़े से भरी अटैची भी गायब थी. थानाध्यक्ष ने बताया कांड के अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच व मोबाइल लोकेशन से पता लगा कि अपहृत किशोरी राजस्थान के जयपुर के महेश नगर कॉलोनी में है. उसे अमौर थाना के सअनि रामलाल यादव तथा महिला सिपाही खुशबू कुमारी ने राजस्थान जाकर महेश नगर थाना पुलिस के सहयोग से बरामद किया. अपहृत किशोरी को मेडिकल जांच व न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेजा गया है. न्यायालय के आदेश पर अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >