साल के पहले दिन नशा करने से पिता ने रोका तो दूसरे दिन किशोर ने फांसी लगा दी जान

भवानीपुर

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के श्रीपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र महलदार का 12 वर्षीय पुत्र अमर कुमार नशा का आदी हो चुका था. उसके पिता ने नववर्ष के मौके पर उसे नशा करने से मना किया जो उसे नागवार लगा और वह घर से फरार हो गया. दूसरे दिन शुक्रवार को 2:30 बजे गांव के बाहर सोपाली चौधरी के आम के बगीचा में पेड़ से गमछा में लटका शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना भवानीपुर थाना को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि शैलेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पुलिस अभिरक्षा में लिया एवं परिजन से पूछताछ की. मौके पर मृतक के पिता जितेंद्र महलदार ने स्पष्ट रूप से कहा मुझे कोई सरकारी लाभ नहीं लेना है ना कोई मामला दर्ज करूंगा और ना मैं अपने पुत्र का पोस्टमार्टम कराऊंगा. इसका लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को गांव के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों का हस्ताक्षर युक्त दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मृतक के पिता ने जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर के साथ लिखित आवेदन दिया है कि मैं अपने पुत्र का पोस्टमार्टम नहीं कराऊंगा और ना मुझे कोई सरकारी लाभ चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >