हरदा में फंदे से लटक किशोरी ने दी जान

हरदा

हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत हरदा पंचायत के नयाटोला ठाढ़ा में बीती शनिवार की रात्रि 14 वर्षीय किशोरी का शव अपने घर में मिला. घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना के एसआई सुमन कुमारी व पुलिस बल घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल पूर्णिया ले गये. वहीं पोस्टमार्टम करा कर परिजन को शव सौप दिया गया. थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान हरदा पंचायत के नयाटोला ठाढ़ा वार्ड 13 निवासी स्व अरबिंद सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में की गई. पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ के दौरान बताया कि किसी तरह की कोई बात नहीं थी. खाना खाने के बाद रूम बंद कर दी. बाद में अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो घर को किसी तरह से खोलने पर मृतका का शव दुपट्टा से लटका पाया गया. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >