कोचका गांव में परमान नदी में डूबने से किशोरी की मौत

अमौर

अमौर. प्रखंड के मच्छट्टा पंचायत के कोचका गांव में बीती शाम कपड़ा धोने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई. समिति सदस्य मो तारिक अनवर,वार्ड सदस्य कुर्बान अली ने बताया कि कोचका गांव निवासी शमीम आलम की 14 वर्षीय पुत्री असमती गुरुवार शाम करीब 5 बजे कपड़ा धोने बगल के ही परमान नदी में गई थी. कपड़ा धोने के बाद स्नान करने के लिए डुबकी लगायी तो वो बाहर नहीं आयी. उसके बाद स्थानीय गोताखोर के द्वारा काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिली. दूसरे दिन शुक्रवार को करीब दस बजे घटना स्थलो कुछ दूरी पर नदी में उसका शव उपलाता मिला. इसके बाद नदी किनारे लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी. वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >