ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों रोड जाम

प्रखंड की सधुबैली पंचायत के सीज टोला गांव के समीप ईंट से भरा ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 13 वर्षीय एक किशोर को कुचल दिया.

श्रीनगर. प्रखंड की सधुबैली पंचायत के सीज टोला गांव के समीप ईंट से भरा ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 13 वर्षीय एक किशोर को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सीज टोला गांव के निकट कसबा जाने वाली मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया जा सका और आवागमन बहाल किया गया. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को अपने कब्जे में ले लिया. आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक के नशे में धुत्त रहने के कारण यह हादसा हुआ. इस आक्रोश में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, घटना कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुवेली पंचायत के सीज टोला गांव के वार्ड संख्या आठ में हुई. इस घटना में सीज टोला गांव निवासी 13 वर्षीय युवक मो जमील पिता मो अब्दुल जब्बार अपने साइकिल से घर जा रहा था. इसी बीच, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ईंट लदा ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. इस कारण बच्चा ट्रैक्टर के अगला पहिया की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >