NMOPS के बैनर तले शिक्षकों व कर्मियों ने निकाली विशाल रैली, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की उठाई मांग

पूर्णिया में शिक्षकों ने एनपीएस भारत छोड़ो अभियान के तहत पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली विशाल रैली, सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

पूर्णिया में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) जिला इकाई के बैनर तले "एनपीएस भारत छोड़ो अभियान" और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर जिला स्कूल परिसर से एक विशाल रैली निकाली गई. जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिले के सैकड़ों शिक्षकों और विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

NPS कर्मियों के साथ अन्याय, वृद्धावस्था का सहारा छीना: अनवार करीम

रैली में मौजूद बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनवार करीम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 और बिहार सरकार ने 1 सितंबर 2005 से नई अंशदायी पेंशन योजना लागू की थी. उन्होंने कहा कि एनपीएस के तहत सेवानिवृत्ति या असमय मृत्यु के बाद मिलने वाली पेंशन की राशि बेहद नगण्य है, जिससे वृद्धावस्था में सम्मानजनक जीवन निर्वाह करना नामुमकिन हो गया है.

"अन्य राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी लागू हो OPS"

NMOPS के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल और महासंघ (गोपगुट) के सचिव सुभाष चंद्र गुप्ता ने संयुक्त बयान में कहा कि किसी भी राज्य सरकार के लिए NPS जारी रखना बाध्यकारी नहीं है. झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य पहले ही एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल कर चुके हैं. उसी तर्ज पर बिहार सरकार को भी अविलंब पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए.

मांग पूरी न होने पर 1 सितंबर को मनाएंगे 'ब्लैक डे'

महासंघ (गोपगुट) के उपाध्यक्ष घनानंद मंडल और संगठन सचिव आशीष आनंद ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघ चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है. यदि सरकार ने जल्द ठोस फैसला नहीं लिया, तो आगामी 1 सितंबर को केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों के कर्मी काले बिल्ले लगाकर 'ब्लैक डे' (काला दिवस) मनाएंगे.

रैली में ये प्रमुख लोग रहे शामिल

इस विशाल प्रदर्शन में शिक्षक नेता तरुण कुमार पासवान, राज किशोर यादव, विभूति जायसवाल, दिलीप कुमार, सतीश, अभिषेक पंकज, नरोत्तम कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीर कुमार, नीतीश कुमार, पंकज जायसवाल, बीके बिहारी, प्रियतोष कुमार, अरुणाभ मिश्रा, संजीव कुमार जायसवाल, सुबोध ठाकुर, मसूदन ठाकुर, दिनेश कुमार दिनकर, टुनटुन कुमार, विक्रम कुमार, अकरम रईस, अमित आनंद, मनोरंजन कुमार, दीदार आलम, नीरज कुमार, जय किशोर ठाकुर, चंदन कुमार, रीना कुमारी, भारती कुमारी, सुनैना कुमारी, शेखर मंडल और रवि शंकर पासवान सहित सैकड़ों सरकारी सेवक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >