पूर्णिया: सुबह से तल्ख रहे सूरज के तेवर, अब IMD का ताजा अलर्ट—जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

पूर्णिया जिले में अचानक मौसम बदलने की चेतावनी जारी हुई है. तेज धूप के बाद अब तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.

पूर्णिया जिले में गुरुवार की सुबह भले ही तेज धूप और सूर्यदेव के तल्ख तेवर के साथ हुई हो, लेकिन आम जनमानस को आज सतर्क रहने की जरूरत है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में स्थिति स्पष्ट करते हुए पूर्णिया जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी कर दी है.

धूप, धूल और चिपचिपी उमस के बीच आज जिलेवासियों को मौसम के इस अचानक बदलते मिजाज का सामना करना पड़ सकता है.

पड़ोसी जिलों में मूसलाधार बारिश, पूर्णिया पर पड़ेगा सीधा असर

शुरुआती अपडेट में भले ही कोई बड़ा अलर्ट नहीं था, लेकिन मौसम विभाग के ताजा रडार डेटा के अनुसार पूर्णिया के सभी पड़ोसी जिलों में मूसलाधार बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विज्ञानियों का स्पष्ट मानना है कि इस सक्रिय मौसमी सिस्टम का व्यापक प्रभाव पूर्णिया जिले पर भी पड़ेगा. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और जिले के एक या दो स्थानों पर अचानक झमाझम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं.

पारा 34 डिग्री के पार, 7 बजे के बाद से बदला मिजाज

आईएमडी के अनुसार, आज पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

गुरुवार सुबह की शुरुआत तीखी धूप के साथ हुई, जिससे उमस काफी बढ़ गई, लेकिन सुबह 7 बजे के बाद से ही आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है. इससे तपिश से तो मामूली राहत मिली है, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस बरकरार है.

IMD की सतर्कता सलाह: अचानक बदलेगा मौसम

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में पूर्णिया में तेज हवाओं (Gusty Winds) और भारी बारिश को लेकर विशेष रूप से आगाह किया है. ऐसे में आम नागरिकों और किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित व पक्के स्थानों पर ही रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >