इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा के लिए 31 तक असाइनमेंट करें जमा : डॉ सूरज

इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र

पूर्णिया. इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र , पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि इग्नू के जून 2026 सत्र की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के शिक्षार्थियों को सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित है. उन्होंने बताया कि इग्नू की परीक्षा प्रणाली में सत्रीय कार्य का विशेष महत्व है, क्योंकि इसके अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाते हैं. इसलिए सभी शिक्षार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे अपने-अपने पाठ्यक्रमों के सत्रीय कार्य विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें. डॉ. सूरज ने बताया कि सत्रीय कार्य जमा करते समय शिक्षार्थियों को कवर पेज, एडमिशन स्टेटस, प्रश्न पत्र तथा हस्तलिखित सत्रीय कार्य अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा. साथ ही कवर पेज भरते समय विशेष सावधानी बरतते हुए सभी आवश्यक जानकारिया सही-सही भरें ताकि सत्रीय कार्य का मूल्यांकन सुचारु रूप से हो सके और किसी प्रकार की पेंडिंग स्थिति से बचा जा सके. उन्होंने सभी शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपना सत्रीय कार्य इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र में कार्यालय अवधि के दौरान जमा कर दें. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त सत्रीय कार्यों को स्वीकार करना संभव नहीं होगा, जिससे शिक्षार्थियों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि यदि किसी शिक्षार्थी को सत्रीय कार्य तैयार करने या जमा करने से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो वे सहायता केन्द्र से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >