छात्रों ने किया उमावि भवानीपुर का परिभ्रमण

अमौर प्रखंड

अमौर. अमौर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपर में टि्वनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य मो मसरूर अहमद के सफल नेतृत्व में आयोजित हुआ. इस टि्वनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम में जनता उच्च विद्यालय विष्णुपूर से 30 छात्र छात्राओं ने प्राचार्य मो समीम अख्तर के नेतृत्व में तथा सहयक शिक्षक सुरभी झावेरी, हीना रानी, पवन कुमार, गुलाम सरवर, मो एजाज आलम की निगरानी में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में परिभ्रमण पर पहुंचे. परिभ्रमण आये छात्र छात्राओं व शिक्षको का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में प्रार्थना सभा के उपरांत आगंतुक छात्र छात्राओं ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, आधुनिक भाषा, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन और कंप्यूटर प्रयोगशाला का भ्रमण किया. इसके बाद दोनों विद्यालयों के छात्रों ने संयुक्त रूप से कई रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया. इन प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने गजब का उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया.इस अवसर पर प्रचार्य मो मसरूर अहमद ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश टि्वनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही तकनीकी शिक्षा, आधुनिक अधिगम, संसाधनों और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों से परिचित कराना तथा अन्य विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, नवाचार, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा बेहतर शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है ताकि वे आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में प्रेरित हो सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अमरजीत कुमार, जाफरीन अख्तर, अशोक कुमार मो अरसद आलम, सूश्री प्रिंयका कुमारी, सुजीत कुमार मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >