छात्रों के मसले पर छात्र नेता ने वीसी से की मांग

पूर्णिया

पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह से मुलाकात कर छात्र छात्राओं के हितों के लिए पहल की विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की. बाद में छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया कि शीघ्र ही पीजी सकेंड सेमेस्टर व फोर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित करवाने को लेकर ध्यान आकृष्ट करवाया. बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत छात्र छात्राओं की विशेष परीक्षा बीए बीएससी व बीकॉम ऑनर्स का ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने की मांग की .साथ ही बीएड सत्र 2025-2027 के छात्र छात्राओं के पंजीयन में पिता का नाम,माता का नाम एवं फोटो हस्ताक्षर में त्रुटियां दूर कराने पर ध्यान दिलाया. एमबीए- एमसीए में नया सत्र में नामांकन की तिथि घोषित करवाने की मांग की .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >