छात्र आजम को चेतना सत्र में किया सम्मानित

श्रीनगर प्रखंड

श्रीनगर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुट्टी हसेली पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय के एक छात्र को विद्यालय के प्रांगण परिसर में पढ़ाई के दौरान पांच सौ का एक नोट प्राप्त हुआ. छात्र ने उस रुपया को ईमानदारीपूर्वक वर्ग शिक्षक के माध्यम से विद्यालय कार्यालय में जमा करवाया . इससे शिक्षक और बच्चों में चर्चा का विषय बन गया. उसकी ईमानदारी को देखते हुए सुबह सात बजे आदर्श मध्य विद्यालय हसैली खुट्टी के प्रांगण में वर्ग सात के छात्र आजम खान को चेतना सत्र में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर चौहान तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्काउट देकर तालियों से स्वागत किया . चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक तथा अन्य शिक्षकों ने कहा कि इस बच्चे की ईमानदारी से इस विद्यालय में पठनपाठन करने वाले सभी बच्चों के लिए एक उदहारण प्रस्तुत किया है. प्रधानाध्यापक ने छात्र को दो कलम देकर सम्मानित किया. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ईमानदार बच्चे को हम लोग भी सम्मानित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >