नगर पंचायत जानकीनगर में स्ट्रीट लाइट की सुविधा नदारद

नगर पंचायत जानकीनगर में स्ट्रीट लाइट की खरीद नहीं होने से आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं महापर्व छठ में इस बार भी गलियां सपने में ही रौशन होंगी.

जानकीनगर. नगर पंचायत जानकीनगर में स्ट्रीट लाइट की खरीद नहीं होने से आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं महापर्व छठ में इस बार भी गलियां सपने में ही रौशन होंगी. नगर पंचायत जानकीनगर में 17 वार्ड हैं. नगर पंचायत जानकीनगर के गठन के तीसरे साल भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा नदारद है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टैक्स शहरी देना पड़ता है लेकिन सुविधाएं ग्रामिण इलाके की तरह भी नहीं मिल रही है. इस बाबत नगर पंचायत जानकीनगर के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर ने बताया कि विभाग का अबतक कोई आदेश नहीं मिला है. आदेश मिलते ही अविलंब स्ट्रीट लाइट की खरीद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >