चोरी हुई टोटो बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोणित सिंह एवं बाघमारा का रोहित यादव शामिल है

पूर्णिया. चोरी गयी टोटो को पुलिस ने बरामद कर संलिप्त दो चोर को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्तों में केहाट थाना क्षेत्र के जेपी नगर का रोणित सिंह उर्फ प्रियांशु कुमार एवं के नगर थाना के बाघमारा का रोहित यादव शामिल है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी गयी टोटो को जब्त कर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गौरतलब है कि बीते 24 मई को मधुबनी रिफुजी कॉलोनी के गणेश राजभर का टोटो बीआर 11ईआर-2194 को जेवीआर प्लाजा हॉल के सामने से किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था.इस संबंध में केहाट थाना कांड संख्या-301/24, धारा-379 भादवि दर्ज कर किया गया था. अनुसंधान के क्रम में दोनों अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >