कालाजार उन्मूलन को एसपी दवा का छिड़काव कार्य शुरू

केनगर प्रखंड की 10 पंचायतों में तथा नगर पंचायत चंपानगर समेत 11 पंचायत क्षेत्रों में 16 मार्च से अगले 60 दिनों तक कालाजार उन्मूलन हेतु एसपी दवा का छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया है.

केनगर. केनगर प्रखंड की 10 पंचायतों में तथा नगर पंचायत चंपानगर समेत 11 पंचायत क्षेत्रों में 16 मार्च से अगले 60 दिनों तक कालाजार उन्मूलन हेतु एसपी दवा का छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया है. इस कार्य में एक टीम में 6 सदस्यीय कुल 9 टीम को दवा छिड़काव के लिए तैनात किया गया है. इसकी निगरानी केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. भाष्कर प्र. सिंह कर रहे हैं.कालाजार के प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक राजेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि सिंथेटिक पैराथाइड छिडकाव कार्य उन चिह्नित स्थानों या गांवों में किया जा रहा है जहां पिछले तीन साल से कालाजार के रोगी मिल रहें हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सहारा, मजरा, झुन्नी इस्तम्ब्रार, गोकुलपुर, गोआसी, गंगेली, जगनी समेत कुल 7 पंचायतों में पिछले 2020 से करीब 5 सालों से एक भी कालाजार का मामला सामने नहीं आया है. इस लिए उन पंचायतों में कालाजार दवा का छिडकाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की और दवा का छिड़काव कराना आवश्यक बताया. साथ ही टीम लीडर को सख्त निर्देश दिया कि दवा छिड़काव के लिए एक भी घर छूटे नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >