बिहार में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बने विशेष कानून : सांसद

सांसद बोले

पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया डगरूआ में छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला पूर्णिया. बिहार में लगातार सामने आ रही बच्चियों के साथ दुष्कर्म, हिंसा और शोषण की घटनाओं को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संसद में गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने विशेष रूप से पूर्णिया के डगरूआ में लगातार तीन छात्राओं के साथ बलात्कार के साथ हत्या, दरभंगा, पटना और अन्य जिलों में छात्रावास, कोचिंग संस्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाली बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कड़े कानून और ठोस कार्रवाई की मांग की. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में गरीब, दलित और कमजोर वर्ग की बच्चियां शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से बाहर निकलती हैं, लेकिन कई जगह छात्रावास और कोचिंग सेंटर सुरक्षित नहीं रह गए हैं. उन्होंने पूर्णिया के डगरूआ में दर्दनाक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ तेजाब डालकर हत्या जैसी घटनाएं समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक है उन्होंने नीट की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में भी न्याय में हो रही देरी पर चिंता जताई और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. पप्पू यादव ने कहा कि छात्रावास, कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष कानून बनाने की जरूरत है, ताकि बच्चियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए घर से दूर रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में सख्त निगरानी तथा जवाबदेही तय की जानी चाहिए. सांसद ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से ही समाज में विश्वास कायम होगा. उन्होंने संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास व्यवस्था, कड़े कानून और त्वरित न्याय प्रणाली सुनिश्चित की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >