एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश

दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश

पूर्णिया. आम जनता की समस्याओं को सुनने और पुलिस प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं. जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपसी रंजिश, चोरी, घरेलू हिंसा और पुलिस कार्रवाई में देरी से जुड़े कई मामले एसपी के सामने आए. एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शिकायती आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लिया. पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों और फोन के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए. वहीं पारिवारिक मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया. जनता दरबार से सीधे पुलिस अधीक्षक तक अपनी बात पहुंचाने वाले फरियादियों में काफी संतोष देखा गया. कई पीड़ितों ने बताया कि थाने स्तर पर सुनवाई न होने के बाद वे यहां आए थे, जहां एसपी के त्वरित निर्देश के बाद अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >