रामनवमी व ईद शांतिपूर्ण मनाने को लेकर एसपी ने दिये निर्देश

पूर्णिया

पूर्णिया. एसपी स्वीटी सहरावत द्वारा शनिवार को माह फरवरी का मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी थानों के अपराध डाटा, कांडों के निष्पादन, वारंट निष्पादन एवं अन्य संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.खासकर लंबित कांडों एवं वारंट के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया.आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई.इसके लिए थानावार शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिये गये.इस संबंध में असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया.जिले में चल रहे रसोई गैस सिलेंडर की परेशानी से निपटने के लिए कुछ जरूरी निर्देश दिये गये.गैस के वितरण एवं एजेंसी की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्षों को हिदायत दी गई.साथ ही अच्छे कार्यों के लिए थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >