पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर सहायक खजांची थाना की पुलिस द्वारा अलग अलग ब्रांड के कुल 9 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.इस मामले में एक मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त सुमन कुमार, पिता विजय दास, साकिन छठ पोखर ततमा टोली, वार्ड 26, थाना सहायक खजांची बताया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने दी.
नौ लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्णिया
